बेरमो के कोयला व्यवसायी सीसीएल के सीएमडी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया

बेरमो कोयलांचल के कोयला व्यवसायी शुक्रवार को सीसीएल के सीएमडी एन के सिंह से मिले। सीएमडी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सीसीएल के ढोरी, बीएंडके और कथारा एरिया के सभी परियोजना में लोकल सेल मे ई-ऑक्शन के माध्यम से कोयला बिक्री करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिले। लोकल स

May 03, 2024 - 12:42
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240503-WA0049.jpg

बेरमो कोयलांचल के कोयला व्यवसायी शुक्रवार को सीसीएल के सीएमडी एन के सिंह से मिले। सीएमडी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सीसीएल के ढोरी, बीएंडके और कथारा एरिया के सभी परियोजना में लोकल सेल मे ई-ऑक्शन के माध्यम से कोयला बिक्री करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिले। लोकल सेल में पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि कोयला से जूड़े सभी तरह के व्यापारी इसका लाभ लेकर रोजगार से जूड़े रहें। ई-ऑक्सन से कोयले का उठाव होने से सीसीएल को भी अधिक फायदा होता है। सीएमडी ने कोयला व्यवसायी की टीम से कहा कि लोकल सेल में पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध होने लगेगा। उन्होंने कहा कि कोयला व्यापारी को किसी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौके पर अभय कुमार सिंह, सुनील सिंह, मंटू सिंह, राजीव सिंह दीवान सिंह आदि मौजूद थे। एक अन्य समाचार के अनुसार एटक नेता सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो ने सीसीएल के सीएमडी एन के सिंह से मुलाकात कर मजदूर समस्याओ पर विचार विमर्श किया। सीसीएल के सीएमडी एन के सिंह ने सारी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User