बेरमो : डी.वी.सी पावर प्लांट चलाना है तो मजदूरों की मांगें पूरी करना होगा : राजू

बोकारो जिले के चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में झारखंड मजदूर संघ ने डीभिसी ठीकेदार मजदूर संघ द्वारा सभी सप्लाई मजदूरों का स्थाईकरण सहित दस सूत्री मांगों को लेकर DVC मुख्य गेट के पास आमरण अनशन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी कोई सप्लाई मजूदर अपनी डयूटी पर नहीं गए।बता दे कि यूनियन के अध

Sep 21, 2024 - 14:30
Updated: 2 years ago
0 0
1726928240844.png

बोकारो जिले के चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में झारखंड मजदूर संघ ने डीभिसी ठीकेदार मजदूर संघ द्वारा सभी सप्लाई मजदूरों का स्थाईकरण सहित दस सूत्री मांगों को लेकर DVC मुख्य गेट के पास आमरण अनशन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी कोई सप्लाई मजूदर अपनी डयूटी पर नहीं गए।बता दे कि यूनियन के अध्यक्ष सह मंत्री बेबी देवी के पुत्र राजू महतो ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन सीटीपीएस के सप्लाई मजदूरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा।यह झारखंड की धरती है,यदि यहां पावर प्लांट चलाना है तो मजदूरों की मांगें माननी होगी। यूनियन की मागें जायज है और जबतक डीवीसी मुख्यालय के अधिकारी यहां आकर कोई समाधान नहीं करते है तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। झामुमो नेता जदू महतो व मो समीद ने कहा कि डीवीसी की DVC की नीतियां सही नहीं है। यहां के सप्लाई मजदरों की सेवा स्थाई कर देने से सभी समस्या का हल हो जाएगा पर प्रबंधन के अधिकारी ऐसा नहीं चाहते।स्थानीय स्तर की मांगों पर भी ध्यान नहीं दिया जाता। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष खेमचंद महतो व सचिव राजेंद्र ठाकुर ने अब तक के आंदोलन का पूरा ब्योरा रखते हुए कहा कि आंदोलन व आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। इस बार आर-पार की लड़ाई है। चंद्रपुरा के CO नरेश कुमार वर्मा, नावाडीह के उप प्रमुख विश्वनाथ महतो, झामुमो नेता गोपाल महतो व सोनाराम हेंबरम सहित दर्जनों सप्लाई मजदूर व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। आमरण अनशन में यूनियन के उपाध्यक्ष मो आजाद हुसैन, मो निजामुद्दीन खान, जसविंदर सिंह, सोमर महतो, लाल बहादुर यादव, तरुण कुमार व राजू गुप्ता सहित सात मजदूर अनशन पर तैनात हैं। अधिकारियों ने किया मंत्री बेबी देवी का स्वागत। कैबिनेट की बैठक में रांची जाने से पहले मंत्री बेबी देवी डीवीसी चंद्रपुरा के आंदोलन स्थल पहुंची और अनशन पर बैठे सप्लाई मजदूरों का हौसला बढ़ाया। यहां पर सीटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर, सीनियर जीएम डॉ डीसी पांडे व प्रबंधक रविंद्र कुमार ने पुष्प गुष्प देकर उनका स्वागत किया मंत्री ने मजदूरों से कहा कि डीवीसी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी कहां की तोहनी सब डरिया नाय जब तक डीवीसी मांग नाय दतो तब तक डटल रहिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User