बेरमो प्रखंड में दी गई प्रखंड स्तरीय मतदान कर्मियो का प्रशिक्षण

बेरमो : बेरमो प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में सोमवार को प्रखंड स्तरीय मतदान कर्मियो का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रशिक्षक अफरोज आलम, भागीरथ प्रसाद, शेषनाथ रूज व नीरज कुमार सिन्हा ने उपस्थित कर्मियो को ईवीएम मशीन व वीवी पैट को संचालन करने एवं तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षक अफरोज आलम न

Mar 11, 2024 - 17:15
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240311-WA0031.jpg

बेरमो : बेरमो प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में सोमवार को प्रखंड स्तरीय मतदान कर्मियो का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रशिक्षक अफरोज आलम, भागीरथ प्रसाद, शेषनाथ रूज व नीरज कुमार सिन्हा ने उपस्थित कर्मियो को ईवीएम मशीन व वीवी पैट को संचालन करने एवं तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षक अफरोज आलम ने कहा कि 9 मार्च से 13 मार्च तक  दो पाली में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण के माध्यम से ईवीएम मशीन सहित वीवी पैट, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट के कनेक्शन करने, सील पैक करने, ग्रीन पेपर सील लगाने  की प्रशिक्षण और चुनाव संबंधित सभी दस्तावेजो की जानकारी दी गई। मौके पर कथारा क्षेत्र के सीसीएल कर्मी अमितेश प्रसाद, मो नसीम, सुनील कुमार मेहरा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User