बेरमो प्रमुख गिरिजादेवी की भतीजी ने UPSC मे सफलता प्राप्त किया, मोनिका पटेल को 708 वां स्थान मिला

मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया। बेरमो प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी की भतीजी मोनिका पटेल उर्फ रानी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मोनिका पटे

Apr 17, 2024 - 13:37
Updated: 2 years ago
0 0
17-aprli-usc.jpg

मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया। बेरमो प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी की भतीजी मोनिका पटेल उर्फ रानी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मोनिका पटेल को 708 वां स्थान मिला है। मोनिका पटेल ने बताया कि 2020 में बेंगलुरु छावनी में एकाउंटेंट के पद पर ज्वाइन की थी। 2021 में बीपीएससी परीक्षा मे सफलता प्राप्त की। बिहार के सारण ब्लॉक में अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत हू। अभी यूपीएससी में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि रांची में फूफा जितेंद्र महतो और फुआ गिरिजा देवी के घर में रहकर पढ़ाई की थी। इन लोगों का मेरे आगे बढ़ाने में काफी योगदान रहा है। खबर मिलते ही बैदकारो सहित बेरमो कोयलांचल मे कई जगह मिठाई बांटकर खुशी मनाई जा रही है। बताते चले कि अधिवक्ता हजारीबाग चंद्रनाथ भाई पटेल की पुत्री और विधायक जयप्रकाश भाई पटेल की भतीजी मोनिका पटेल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User