बोकारो थर्मल : मृतक मजदूर के परिवार को (4,50000) चार लाख पचास हजार का चेक सौंपा गया

रिपोर्ट : भुनेश्वर प्रजापति बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित गोबिंदपुर "बी" पंचायत जरवा बस्ती में मृतक मजदूर अशोक भुईयां के परिवार रूपा देवी के हाथों में मुआवजा के चार लाख पचास हजार रुपये का चेक स्थानीय थाना के प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सौंपा। उस दौरान थाना के सब इंस्पेक्टर धनं

Apr 15, 2025 - 14:59
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-04-15-at-6.59.00-PM.jpeg

रिपोर्ट : भुनेश्वर प्रजापति

बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित गोबिंदपुर "बी" पंचायत जरवा बस्ती में मृतक मजदूर अशोक भुईयां के परिवार रूपा देवी के हाथों में मुआवजा के चार लाख पचास हजार रुपये का चेक स्थानीय थाना के प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सौंपा। उस दौरान थाना के सब इंस्पेक्टर धनंजय कुमार सिंह, भागीरथ महतो स्थानीय मुखिया चंद्रदेव घांसी, सी पंचायत के मुखिया बिकास सिंह, मुखिया पति विस्थापित नेता प्रफुल ठाकुर, मंजूर आलम के अलावा के आर कंस्ट्रक्शन के लोग शामिल थे।

बताते चलें कि पिछले दिनों डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट में के आर कंस्ट्रक्शन में कार्यरत 45 वर्षीय ठेका मजदूर अशोक भुईयां की मृत्यु प्लांट के अंदर हो गई थी, मुआवजे को लेकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा मजदूर के शव को प्लांट के मुख्य द्वार पर रखकर आंदोलन किए थे, जिसमें भाजपा के वरीय नेता भरत यादव, श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, भाजपा नेत्री सीमा देवी एवं कांग्रेस के प्रमोद सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User