बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की भेंट

राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थक है बोहरा समाज : मुख्यमंत्री डॉ यादवसैयदना साहब ने शाल ओढ़ाकर किया सीएम डॉ यादव का स्वागत अभिनंदनमंत्री काश्यप, भाजपा सांसद प्रत्याशी गुप्ता और विधायक डॉ पाण्डेय का भी स्वागत किया जावरा : बोहरा समाज के 53 वें धर्म गुरू सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से मुलाकात करने गुर

May 02, 2024 - 14:19
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-02-at-7.27.49-PM-1-1.jpeg

जावरा : बोहरा समाज के 53 वें धर्म गुरू सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से मुलाकात करने गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जावरा पहुंचे। तालनाका स्थित मुस्तफा तेलवाला के निवास पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सैयदना साहब से आशीर्वाद लिया। सैयदना साहब का मध्यप्रदेश सरकार की ओर से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी पर सैयदना साहब का बहुत आशीर्वाद हैं। समूचा बोहरा समाज राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थक है। बोहरा समाज देश भक्त होने के साथ आर्थिक रुप से समृद्ध हैं। समाज के लोगों के रोम रोम में व्यापार-व्यवसाय के साथ भारत की जड़ो से जुडक़र देश की सेवा करने का जज्बा हैं। सैयदना साहब ने मुख्यमंत्री डॉ यादव, मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय का शाल भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा के सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता से भेंट करवाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User