भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास कार्य अवरूद्ध : वीरेन्द्र यादव

रायबरेली में 07 फरवरी 2024 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद की सभी विधान सभाओं के सेक्टरों में पी0डी0ए0 पखवाड़ा निरंतर मनाया जा रहा है। विधान सभा क्षेत्र हरचन्दपुर के दुकनहा में आयोजित जनपंचायत में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं, युवाओं, किस

Feb 08, 2024 - 04:41
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-08-at-3.28.02-PM.jpeg

रायबरेली में 07 फरवरी 2024 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद की सभी विधान सभाओं के सेक्टरों में पी0डी0ए0 पखवाड़ा निरंतर मनाया जा रहा है। विधान सभा क्षेत्र हरचन्दपुर के दुकनहा में आयोजित जनपंचायत में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं, युवाओं, किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव नें कहा कि भाजपा किसानों से किये वादे पूरे नहीं कर रही है। किसान दुःखी है, नलकूपों का बिजली का बिल माफ नहीं हुआ खाद् महंगी हो गयी नवजवानों के लिए रोजगार नहीं है। घर-घर पढ़ा लिखा नवजवान बेरोजगार बैठा है। भाजपा सरकार के दावे झूंठे है, निवेश शून्य है जनपद रायबरेली में कहीं भी सरकारी निवेश दिखायी नहीं दे रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास कार्य अवरूद्ध है। जनता में निराशा एवं नाराजगी है भाजपा के अन्याय उत्पीड़न के विरूद्ध पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों महिलाओं में आक्रोश है पी0डी0ए0 की एकता से भाजपा घबराई हुयी है। इस अवसर पर कार्यक्रम को राम बरन लोधी जिला सचिव, कृपाशंकर यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राकेश यादव विधान सभा अध्यक्ष, शुभम लोहिया छात्र सभा अध्यक्ष, रामू अनाडी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सत्येश गौतम, राजेश मौर्या, राम बिहारी यादव, शिव सिंह यादव, पवन पासवान, मुकेश यादव आदि नें पी0डी0ए0 पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किया।
जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी नें बछरावां के सलेथू एवं कुसडी सागरपुर की जनपंचायतों में कहा कि भाजपा सरकार पिछडे, दलितों के अधिकार छीन कर उन्हें अपमानित कर रही है। देश के संविधान को कमज़ोर कर लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। इस अवसर पर बृजेन्द्र चौधरी विधान सभा अध्यक्ष, विजय बहादुर सिंह एडवोकेट, वीरेन्द्र बहादुुर, प्रमोद पटेल जिला सचिव, समर बहादुर यादव, देवतादीन पासी, फिरोज अहमद, राम सनेही, रामबरन यादव आदि नें पिछड़ों, दलितों के अधिकारों पर पी0डी0ए0 की एकजुटता पर बल दिया। विधान सभा क्षेत्र सरेनी के सेक्टर आलमपुर, रामपुरकला, विधान सभा क्षेत्र ऊँचाहार के सेक्टर जगतपुर, विधान सभा सदर रायबरेली के सेक्टर बालापुर एवं दुसौती और सलोन के सेक्टर मोहनगंज में आयोजित जनपंचायतों को जिला महासचिव मो0 अरशद खान, योगेश्वर पटेल, जगदेव यादव, पुत्तन सिंह, रामनाथ यादव, अविनाश यादव जिला सचिव, धर्मेन्द्र धाकड़, आशीष यादव सदस्य जिला पंचायत, लालजी यादव, राम प्रकाश यादव सेक्टर प्रभारी, आशुतोष यादव ब्लक अध्यक्ष, कौलशेन्द्र यादव, रिजवान, सूरज चौरसिया सेक्टर प्रभारी, देशराज यादव, कमलेश पटेल, राजू पासवान, दिलीप यादव सेक्टर प्रभारी, लवकुश मौर्या, शैलेन्द्र यादव, रामेन्द्र कुमार आदि ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों से पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न से लोगों के बीच में चर्चा कर पी0डी0ए0 की एकता पर लोगों को जागरूक किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User