भाजपा के पूर्व मंत्री स्व. तुकोजीराव महाराज के पुत्र को उज्जैन कलेक्टर ने लगाई फटकार

रिपोर्ट: नासिफ खानउज्जैन में प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और मन की मुराद सच्ची श्रद्धा से माँगते हैं। इसी क्रम में जाने माने भाजपा के पूर्व मंत्री स्व. तुकोजी राव पवार के पुत्र विक्रम सिंह पवार और उनके साथी  महाकाल लोक परिसर से होते हुए अपनी गाड़ीयों का

Aug 10, 2024 - 10:23
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240810-WA0004.jpg

रिपोर्ट: नासिफ खान


उज्जैन में प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और मन की मुराद सच्ची श्रद्धा से माँगते हैं। इसी क्रम में जाने माने भाजपा के पूर्व मंत्री स्व. तुकोजी राव पवार के पुत्र विक्रम सिंह पवार और उनके साथी  महाकाल लोक परिसर से होते हुए अपनी गाड़ीयों का काफिला मंदिर तक ले गए। अपने रुबाब का धौंस दिखाने वे कुछ इस तरह दिखाई दिए कि पूछिये मत, मंदिर परिसर व आस पास काफी भीड़ रहने के कारण श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। वैसे में यदि कोई अपनी निजी वाहनों का काफिला लेकर चले तो क्या होगा । आखिर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मी की नजर पड़ गयी तथा मौके पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने नाराजगी जताते हुए पूर्व मंत्री के पुत्र सहित उनके सभी साथियों को जमकर फटकार लगाई और सभी वाहनों को जपत कर थाने भेजवाया। इस प्रकार की झूठी शान दिखाना बड़ी शर्मनाक करतूत को दर्शाता है, जिस प्रकार भगवान के मंदिर में सभी एकसमान हैं, कोई बड़ा-छोटा नहीं होता फिर भी लोगों में ऐसी मानसिकता आखिर क्यों है कि " मुझसे बड़ा ना कोई " ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User