भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा चौपाल का किया गया आयोजन
रायबरेली में सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मैदान में उतर चुके हैं और जगह-जगह पर चौपाल कर उन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं को लेकर बता रहे हैं और उन्हें योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। इसी को लेकर 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के सदर तहसील के
रायबरेली में सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मैदान में उतर चुके हैं और जगह-जगह पर चौपाल कर उन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं को लेकर बता रहे हैं और उन्हें योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। इसी को लेकर 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा सुल्तानपुर खेड़ा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा नमो युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में ग्राम प्रधान राजीव कुमार शुक्ला मंडल महामंत्री वीरू सिंह आकाश सिंह धीरेंद्र व अन्य युवाओं ने नमो युवा चौपाल के तहत चर्चा की। इस चौपाल में ग्रामीणों को बुलाकर भारत सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर उन्हें अवगत कराया गया। यही नहीं राज्य सरकार के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर भी जानकारी दी गई। भाजपा युवा महामंत्री वीरू सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की व केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में जैसे किसान सम्मन निधि, मोदी की गारंटी, सबका साथ सबका विकास, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना, सहित तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)