भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 70 वां स्थापना दिवस, श्रमिकों के हित में संघर्ष करने का लिया संकल्प

बीएमएस देश का नंबर वन श्रमिक संगठन है : रविंद्रबीएमएस का संगठन शून्य से शिखर तक पहुंच चुका है : जीएम भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस ढोरी खास स्थित सीसीएल सीकेएस के कार्यालय में मनाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने संगठन का ध्वज फहराया और श्रमिकों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। बतौर मु

Jul 23, 2024 - 13:41
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-23-at-5.13.30-PM-1.jpeg

भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस ढोरी खास स्थित सीसीएल सीकेएस के कार्यालय में मनाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने संगठन का ध्वज फहराया और श्रमिकों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। बतौर मुख्य अतिथि 16 वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बीएमएस राष्ट्र हित, उद्योग हित के बाद श्रमिक हित की बात करने वाला संगठन है। एक गैर राजनीतिक देश में प्रथम नंबर का संगठन है, जिसकी सदस्यता 1 करोड से भी अधिक है एवं देशभर में पांच हजार से अधिक इकाइयां कार्यरत है। ढोरी जीएम रंजय सिंहा ने कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं रहने के बावजूद हमेशा स्वदेशी विचारधारा को अपनाया। आज यह संगठन शून्य से शिखर तक पहुंच चुका है। सीसीएल सीकेस संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी नेता इसे शून्य से शिखर तक का सफर मानते हैं। कहा कि यह उपलब्धि संघ के एक-एक समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ भाव से काम करने का फल है। भाजपा नेता पहलाद वर्णवाल और भरत यादव ने कहा स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने आज ही के दिन 23 जुलाई 1955 कों भोपाल में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की गई थी। बेरमो प्रमुख गिरजा देवी,जिप सदस्य नीतू सिंह और सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि वर्ष 1989 का दौर भारतीय मजदूर संघ के लिए अविस्मरणीय रहा। वर्ष 1955 से 1989 तक 34 वर्षों में ही सभी केंद्रीय श्रम संगठनों को पीछे छोड़ते हुए अपने काम के बल पर पहली बार भारतीय मजदूर संघ देश का नंबर एक श्रमिक संगठन बन गया। यहा सीसीएल से दर्जनो सेवानिवृत्त हुए कर्मियो को सवागत किया। बालिका उच्च विद्यालय और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टुपकाडीह द्वारा स्वागत गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा छात्राओं और समाज में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप और संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया।

मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार, पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, श्रमिक नेता देवतानंद दूबे, अर्चना सिंह, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, सुरेंद्र गिरी, मंचू सिंह, भरत वर्मा, वैभव चौरसिया, अशोक मिश्रा, बासुदेव मिश्रा, भुनेश्वर यादव, बिरेंद्र गुप्ता, राजेश पासवान, विक्रम पांडेय, बासुदेव मिश्रा, अर्जुन सिंह, रामनिहोरा, अनिल सिंह, संजय कुमार पांडेय, प्रेमलता देवी, सुजाता जयोति देवी, अनुभव चक्रवर्ती, सोमनाथ मिश्रा, प्रमोद कुमार गौतम, सुबीर मुखर्जी, अरविंद ठाकुर, बुधन नोनिया, हीरालाल रविदास, प्रमोद कुमार गौतम, नुनुचंद महतो, जमुना नोनिया, गब्बर सिंह, भादो बाउरी आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User