भीषण सड़क हादसे में शव के हुए हजारों टुकड़ों को प्रधान के साथ समेटते हुए थाने के दो दरोगा कमरे में कैद

पुलिस का यह रूप भी होता है देखकर लोग दंग रह गए रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर हाईवे स्थित राही ग्राम में मंगलवार की रात्रि को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना ज्यादा भयानक था, कि देखने वालों की रूह कांप गई। दरअसल मिल एरिया थाना क्षेत्र के ही शिवपुरी गांव के रहने वाला

Sep 25, 2024 - 06:10
Updated: 2 years ago
0 0
638542478825525265-4.jpg

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर हाईवे स्थित राही ग्राम में मंगलवार की रात्रि को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना ज्यादा भयानक था, कि देखने वालों की रूह कांप गई। दरअसल मिल एरिया थाना क्षेत्र के ही शिवपुरी गांव के रहने वाला एक युवक जिनकी हाल ही में अभी शादी हुई थी। रोजाना की तरह रायबरेली से अपने घर ड्यूटी से वापस आ रहा था, तभी आ रहे एक तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इसके बाद बाइक सवार युवक का शरीर दोनों पहियों के बीच में फस गया और काफी दूर तक इस ट्रक में फंसा जा रहा था। जिसके शरीर के हजारो टुकड़े रोड पर इस कदर फैल गए, जैसे किसी ने हाथों से एक-एक टुकड़ों को अलग किया हो। वहीं घटना में युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक की डिग्गी में रखा टिफिन का खाना भी रोड पर फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही ग्रामीणों का मजमा लग गया और जिसने भी घटना को दिखा वह दंग रह गया और भयानक घटना देखकर कुछ लोगों को चक्कर आ गया। लेकिन इस पूरी घटना में पहुंची मिल एरिया थाने की पुलिस टीम में डिघिया चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार पुंज, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व ग्राम प्रधान अमन जयसवाल ने जिस तरह से लोगों का दिल जीत लिया और मानवता दिखाते हुए सड़क दुर्घटना में मृत हुए युवक के शवों के टुकड़ों को घंटे भर की मशक्कत के बाद समेट कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया और घटना कर भाग रहे ट्रक को भी ग्रामीणों ने दौड़ा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया। ट्रक चालक को ट्रक समेत हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुड़ गई है। घटनास्थल पर पहुंचे मिल एरिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। लेकिन जिस तरह से थाने के दो दरोगाओं और ग्राम प्रधान ने मानवता दिखाई है। उसको देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया, नई-नई शादी, नई बाइक, नया टिफिन, नए सपने सब एक झटके में चकनाचूर हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User