मनोविज्ञान के अनुप्रयोग एवम कैरियर की संभावनाएं विषय पर विभागीय सेमिनार के बी कॉलेज बेरमो

07 अगस्त 2024 को मनोविज्ञान विभाग में विभागीय सेमिनार मनोविज्ञान के अनुप्रयोग एवम कैरियर की संभावनाएं विषय पर प्रभारी प्राचार्य प्रो गोपाल प्रजापति की अध्यक्षता में विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया। दीप प्रज्ज्वलित करने में प्रभारी प्राचार्य प्रो गोपाल प्रजापति,  विभागाध्यक्ष डा प्रभाकर कु

Aug 07, 2024 - 09:24
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240807-WA0006.jpg

07 अगस्त 2024 को मनोविज्ञान विभाग में विभागीय सेमिनार मनोविज्ञान के अनुप्रयोग एवम कैरियर की संभावनाएं विषय पर प्रभारी प्राचार्य प्रो गोपाल प्रजापति की अध्यक्षता में विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया।


दीप प्रज्ज्वलित करने में प्रभारी प्राचार्य प्रो गोपाल प्रजापति,  विभागाध्यक्ष डा प्रभाकर कुमार, डा साजन भारती, रविन्द्र कुमार दास, सदन राम संयुक्त रूप से रहे।


प्रभारी प्राचार्य प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा मनोविज्ञान मे कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। इसमे विशेषज्ञता हासिल करके आप लोगों के मन और व्यवहार को समझ सकते हैं।

डा साजन भारती, रविंद कुमार दास, सदन राम आदि ने कहा बदलती लाइफस्टाइल में लोगों का तनाव का स्तर बढ़ने लगा है, येसे मे साइकोलॉजी की मदद व्यवहार परिवर्तन के लिए आवश्यक साबित हो रही है। समय के साथ मनोविज्ञान विषय अधिक उपयोगी बनती जा रही है।

विभागाध्यक्ष डा प्रभाकर कुमार ने मंच संचालन करते हुए सेमीनार के विषय वस्तु पर परिचय दिया। मनोविज्ञान मानवीय मूल्यों, मानवीय भावनाओं को समझने वाला विषय है जो इंसानियत का पाठ सिखलाती है। कैरियर के लिए अनेक संभावनाएं के रूप मनोविज्ञान विषय की मांग बढ़ती जा रही है।


विभागीय सेमिनार में आज के प्रभारी प्राचार्य प्रो गोपाल प्रजापति, डा प्रभाकर कुमार, डा साजन भारती, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, शिव चन्द्र झा, समेत कन्हिया रजवार, अंशु कुमारी, रिंकी कुमारी, किरण कुमारी, सुमन कुमारी, तरन्नुम निशा, चांदनी कुमारी, मनीषा कुमारी, अंशु सिंह, अंजली कुमारी, पारो कुमारी, सुनंदा नायक, अंजली मुंडा, आंचल कुमारी, प्रकाश कुमार, सूरज देव साव, राजीव कुमार बाउरी, मिलन कुमार गुप्ता, सोहान, रोहन कुमार पाल आदि नए सत्र सेमेस्टर एक, दो, चार, छह के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User