मवि ढोरी खास के विद्यालय प्रबंधन समिति का किया गया पुनर्गठन

फुसरो नप क्षेत्र के मध्य विद्यालय ढोरी खास के विद्यालय प्रबंधन समिति का शुक्रवार को पूर्व वार्ड पार्षद प्रभात कुमार सिंह के अध्यक्षता में माता-पिता अभिभावक व पर्यवेक्षक आदित्य नारायण की उपस्थिति में आमसभा कर पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिं

Sep 21, 2024 - 10:26
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-21-at-3.19.30-PM.jpeg

फुसरो नप क्षेत्र के मध्य विद्यालय ढोरी खास के विद्यालय प्रबंधन समिति का शुक्रवार को पूर्व वार्ड पार्षद प्रभात कुमार सिंह के अध्यक्षता में माता-पिता अभिभावक व पर्यवेक्षक आदित्य नारायण की उपस्थिति में आमसभा कर पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मंजू देवी व संयोजिका पूनम देवी को चयनित किया गया। अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय, बच्चों व अभिभावकों के हितों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का संचालन करवाया जायेगा। सरकार द्वारा बच्चों को मिलने वाली सुविधा को ससमय उपलब्ध करवाया जायेगा। ताकि बच्चे सुविधा के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहे। बच्चों को हर मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए पदाधिकारियों के समक्ष बातों को रखा जायेगा। बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास कैसे हो इसका भी पूरी तरह से ख्याल रखा जायेगा। मौके पर निर्मल कुमार राय, एनी एनिका कुमार, पूनम देवी, मंजू देवी, पूजा देवी, दिनेश्वरी देवी, सबिता देवी, चम्पा देवी, प्रकाश कुमार, जितेंद्र सिंह, दिलीप मुर्मू, रेखा देवी, चमेली देवी, प्रमोद कुमार, अमित कुमार झा, चिंतामनी रजवार, खुशबू देवी, सरोज बारला आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User