मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस- 5 के अंतर्गत महिलाओं और लड़कियों /बालिकाओं को किया गया जागरुक

रायबरेली में मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में दिनांक जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, बस स्टैण्

Oct 26, 2024 - 05:34
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-24.jpg

रायबरेली में मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में दिनांक जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है ।

इस दौरान महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्राम चैपाल आयोजित एवं विद्यालयों/स्कूल/कालेजों में उपस्थित महिलाओं/युवतियों/छात्र/छात्राओं एवं उपस्थित स्कूल स्टाफ को मिशन शक्ति अभियान के मुख्य उद्देश्यों से महिलाओं में वैचारिक, व्यावहारिक परिवर्तन लाये जाने हेतु उनकी सुरक्षा, सम्मान, साइबर हिंसा, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का सतर्कता एवं सावधानी से प्रयोग किये जाने एवं किसी अपराध का बोध होने पर बिना संकोच स्थानीय थाना पर शिकायत करने से सम्बन्धित बिन्दुओं कों इंगित करते हुए विस्तार से उनकी जानकारी दी गई एवं जागरूक किया गया व शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों यथा- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User