मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 298 जोड़ों का हुआ विवाह

रिपोर्ट : शशांक सिंह राठौररायबरेली : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बिसगवां मैदान,खीरो रायबरेली में 298 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इन जोड़ो का उनके धार्मिक रीतिरिवाजों से विवाह कराया गया। विवाह के उपरांत जोड़ों को आशीर्वाद और नया जीवन शुरू करने हेतु घरेलू सामान भी दिया गया। इस कार्यक्

Feb 13, 2024 - 14:13
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240213-WA0025.jpg

रिपोर्ट : शशांक सिंह राठौर

रायबरेली : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बिसगवां मैदान,खीरो रायबरेली में 298 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इन जोड़ो का उनके धार्मिक रीतिरिवाजों से विवाह कराया गया। विवाह के उपरांत जोड़ों को आशीर्वाद और नया जीवन शुरू करने हेतु घरेलू सामान भी दिया गया। इस कार्यक्रम में हरचंदपुर से 28, लालगंज 3, सरेनी 6, बछरावां 102, महाराजगंज 43,शिवगढ़ 82 ,न0 प0 बछरावां 4, न0प0 महाराजगंज 1 और न0 प0 शिवगढ़ से 6 जोड़े पवित्र वैवाहिक बंधन में बध गए।
जिला समाजकल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि इस विवाह का उद्देश्य वैवाहिक कार्यक्रमो में होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों जिनकी वार्षिक आय दो लाख से कम है उनके पुत्र और पुत्रियों का गरिमामय तरीके से विवाह संपन्न करना है। उन्होंने बताया कि इसमें विधवा और तलाकशुदा जोड़ों को भी शामिल किया जाता है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दुल्हन को पैंतीस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User