मेधावीयों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टैबलेट व चेक देकर किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य रायबरेली में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मेधावी छात्र छात्राओं को टैबलेट एवं चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी प्रयागराज की हाईस्कूल इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 के मेधावी छात्र

Jun 12, 2025 - 15:55
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-12-at-8.36.09-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मेधावी छात्र छात्राओं को टैबलेट एवं चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी प्रयागराज की हाईस्कूल इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टैबलेट एवं चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में जनपद के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टैबलेट व रुपए 21 हजार के डमी चेक वितरित किये गये, धनराशि छात्र छत्राओं के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। हाईस्कूल इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 के जनपद के 10-10 मेधावी विद्याार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टैबलेट व डमी चेक देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जनपद के लिए भी गर्व की बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User