बेंगाबाद : मेला देखने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी

रिपोर्ट : दीपक पाठक महेशमुंडा मेला के बंधाबाद में आयोजित लखी पूजा मेला देखने आये एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार बंधाबाद निवासी सनाज मलिक गुरुवार की रात अपने पत्नी रोशन खातून के साथ अपाची बाइक से मेला देखने आया था। जहां इंडियन गैस महेशमुंडा के समीप सड़क किनारे ब

Oct 20, 2024 - 05:23
Updated: 2 years ago
0 0
chori.jpg

रिपोर्ट : दीपक पाठक

महेशमुंडा मेला के बंधाबाद में आयोजित लखी पूजा मेला देखने आये एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार बंधाबाद निवासी सनाज मलिक गुरुवार की रात अपने पत्नी रोशन खातून के साथ अपाची बाइक से मेला देखने आया था। जहां इंडियन गैस महेशमुंडा के समीप सड़क किनारे बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या जे एच 11U 0799 खड़ी कर मेला देखने चला गया। वापस आने पर बाइक को उस जगह पर नहीं देखा तो खोजबीन करने लगा लगातार दो दिनों तक खोजबीन किया, परंतु कही से कुछ पता नहीं चल पाया। उसके बाद बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर उन्होंने बाइक चोरी की सूचना देकर जांच पड़ताल की गुहार लगाई है। बाइक चोरी की घटना से दूर दराज से मेला देखने आने वालों में बाइक की सुरक्षा का डर सताने लगा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User