रवि फसल को लेकर आयोजित कार्यशाला में बोले प्रमुख

रवि फसल लगाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं किसान : राजकुमार गांडेय प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। उक्त आयोजित कार्यशाला में प्रखंड के किसा

Jan 11, 2025 - 10:53
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-11-at-4.01.22-PM.jpeg

गांडेय प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। उक्त आयोजित कार्यशाला में प्रखंड के किसान मित्र, जन सेवक ने भाग लिया था। कार्यशाला में बी, ई, ओ सुजीत कुमार ने रवि फसल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया और कहा कि प्रखंड में रवि फसल की खेती बहुत कम होती है। किसानों की आय दुगनी करने के लिए किसानों को अधिक रवि फसल की खेती करनी चाहिए कहा कि किसानों को सरकार द्वारा गेहूं, सरसों, चना का बीज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कृषक मित्रो द्वारा मिट्टी जांच किया जा रहा है इस वर्ष प्रखंड से एक हजार यूनिट मिट्टी की जांच की जाएगी। प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि किसानों को रवि फसल को लेकर जागरूक होने की जरूरत है। प्रखंड में पिछले पांच वर्षों में रवि फसल को लगाया जा रहा है। किसान और अधिक मात्रा में रवि फसल की खेती कर मुनाफा कमा सकते हैं।

मौके पर उपस्थित बीटीएम संदीप कुमार, जन सेवक नुमाइश दास, नितिन कुमार, अभिषेक सिन्हा, किसान मित्र सरजू प्रसाद वर्मा, बिरेंद्र पाण्डेय, दशरथ वर्मा, दुर्गा मंडल, नारायण रवानी, ऊषा देवी, निर्मला रविकर, संगीता शर्मा, मो अल्लादीन, हारून सहित कई किसान मित्र मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User