रसूलपुर ग्राम स्थित इंसीनरेटर मसीन के माध्यम से 18 थानों से बरामद होने वाले मादक पदार्थों को टीम की मौजूदगी में कराया गया नष्ट

रायबरेली जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 18 थानों से बरामद होने वाले विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी व पुलिस टीम की मौजूदगी में मेसर्स फेरोसंग इनवायरो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के इंसिनरेटर मसीन के माध्यम से नष्ट करवाया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 4 फरवरी

Feb 04, 2025 - 14:47
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-8.jpg

रायबरेली जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 18 थानों से बरामद होने वाले विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी व पुलिस टीम की मौजूदगी में मेसर्स फेरोसंग इनवायरो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के इंसिनरेटर मसीन के माध्यम से नष्ट करवाया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 4 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 18 स्थान पर पंजीकृत कल 44 अभियोगों से संबंधित 1052.675 किलोग्राम अवैध गांजा चरस डोडा हीरोइन स्माइल ब्राउन शुगर का न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थ स्पाक औषधीय मन प्रभावित पदार्थ और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में ड्रग डिस्पोजल कमेटी एवं डीसीआरबी शाखा द्वारा जनपद के 18 थानों पर अवैध मादक पदार्थों से संबंधित कुल 44 अभियोगों से संबंधित विभिन्न मादक पदार्थों को जिले के सलोन थाना क्षेत्र के रसूलपुर ग्राम स्थित तहसील ऊंचाहार में बने मेसर्स फेरोसंघ इनवायरो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के इनसेनरेटर के माध्यम से नष्ट करवाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User