रांची : दो दिवसीय द ब्राइडल स्टोरी लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन का भव्य समापन

द ब्राइडल स्टोरी दो दिन की लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन का समापन समारोह गुरुवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस एग्ज़िबिशन में फैशन,ब्यूटी, और होम डेकोर जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रदर्शक भागीदार बने, जिन्होंने अपनी नवीनतम और ट्रेंडी उत्पादों का प्रदर्शन किया। समारोह में आए हुए खरीदारों ने आयोजन की स

Jun 27, 2025 - 15:04
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-27-at-1.06.35-PM.jpeg

द ब्राइडल स्टोरी दो दिन की लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन का समापन समारोह गुरुवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस एग्ज़िबिशन में फैशन,ब्यूटी, और होम डेकोर जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रदर्शक भागीदार बने, जिन्होंने अपनी नवीनतम और ट्रेंडी उत्पादों का प्रदर्शन किया। समारोह में आए हुए खरीदारों ने आयोजन की सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एग्ज़िबिशन लोगों के जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए एक प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में स्वास्थ्य और सुंदरता के साथ-साथ तकनीक की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। इस अवसर पर आईं हुईं मुख्य अतिथि डॉली जैन ने अपने वक्तव्य से सबका मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि राँची उनकी जन्म स्थली है। अपने बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें शुरुआती दौर में काफी आलोचनाएं सुननी पड़ीं। किसीने कहा पागल हो क्या? तो किसी ने कहा यह कार्य जैन समाज के लिए शोभनीय नहीं है। परंतु इन बातों को उन्होंने ताकत मान कर अपनी मंजिल को पाया और आज हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत्र है। महिलाओं को उन्होंने कहा कि सपने देखे उन्हें पूरा करे साथ ही साथ परिवार में भी सामंजस्य बना कर चले, सिर्फ आधा घंटा प्रतिदिन खुद के लिए अगर महिलाएं निकल ले तो वे अपने सपनों को हकीकत में बदल सकती हैं। एग्ज़िबिशन के आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और उन्होंने विभिन्न स्टॉल्स पर नए-नए प्रोडक्ट्स और सेवाओं का लाभ उठाया। विशेष रूप भगवान महावीर मेडिका अस्पताल द्वारा लगाए गए शुगर जांच ब्लड प्रेशर जांच शिविर जो निशुल्क था उसकी भी लोगों ने प्रशंसा की। जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन सरोज जैन डायरेक्टर इंचार्ज प्रियंका जैन चीफ सेक्रेटरी एकता बड़जात्या ब्राइडल, जीतों के अध्यक्ष विशाल जैन, चीफ सेक्रेटरी सर्वेश जैन एवं महिला उपाध्यक्ष पायल जैन, विनीता सेठी, आशिका अजमेरा, शुभिका, मनीषा जैन, स्नेहा सेठी ब्राइडल स्टोरी की कन्वीनर प्रेरणा जैन एवं बिंदु जैन, मीडिया प्रभारी नेहा बेगानी एवं दिशा बेगानी के साथ साथ सभी सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान रहा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे टाइटल स्पॉन्सर होराइजन किया। मेडिका अस्पताल, बाबूलाल प्रेमकुमार, आईटीसी ग्रुप, रमादा, तुलस्यान ज्वेलर्स, पीएमपीके आदि का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के समापन के वक्त नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User