रांची : वैश्य महापरिवार, झारखंड ने भाजपा से 22 विधानसभा सीटों पर वैश्य प्रत्याशी उतारने की मांग की

रिपोर्ट : मोहन कुमार /उज्जवल कुमार आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण एवं समुचित चुनाव में भागीदारी के संबंध में रांची के लालपुर स्थित एक स्थानीय होटल में वैश्य महापरिवार झारखंड द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जहां केंद्रीय अध्यक्ष आनंद कोठारी ने कहा कि राज्य में 60 उप

Oct 17, 2024 - 02:22
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-16-at-11.55.48-PM.jpeg

रिपोर्ट : मोहन कुमार /उज्जवल कुमार

आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण एवं समुचित चुनाव में भागीदारी के संबंध में रांची के लालपुर स्थित एक स्थानीय होटल में वैश्य महापरिवार झारखंड द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जहां केंद्रीय अध्यक्ष आनंद कोठारी ने कहा कि राज्य में 60 उपजातियों को मिलाकर वैश्य समुदाय की आबादी 40 प्रतिशत से अधिक है। राज्य में सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में हमारा प्रभाव है। इस आधार पर हमने भाजपा को सुझाव दिया है कि 22 विधानसभा सीटों पर हमारे उम्मीदवार काफी सशक्त है। अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है और अवसर प्रदान करती है, तो निश्चित रूप से झारखंड में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनेगी।

https://youtu.be/eAL8SzQB8hM

उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में वैश्य समुदाय का सर्वाधिक योगदान रहा है। हमें उम्मीद है भाजपा हमारी मांग को गंभीरता पूर्वक लेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User