राजघाट के साई नदी पर कड़ी सुरक्षा में विसर्जित हुई शहर की दर्जनों मूर्तियां

रायबरेली में नवरात्रि पर्व को लेकर शुरू से ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर था। वही आज विजयदशमी के दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदर तहसील क्षेत्र व सब शहर की दर्जनों मूर्तियों का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन किया गया। 9 दिन की पूजा आराधना के पश्चात आज माता रानी को नम

Oct 12, 2024 - 16:18
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-12-at-9.04.52-PM.jpeg

रायबरेली में नवरात्रि पर्व को लेकर शुरू से ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर था। वही आज विजयदशमी के दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदर तहसील क्षेत्र व सब शहर की दर्जनों मूर्तियों का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन किया गया। 9 दिन की पूजा आराधना के पश्चात आज माता रानी को नम आंखों से श्रद्धालुओं द्वारा विदाई दी गई है। नवरात्र के पावन पर्व के 9 दिन के बाद आज दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धालुओं के द्वारा किया गया।

रायबरेली में अगर हम शहर की बात करें तो सैकड़ो जगह पर स्थापित दुर्गा पंडाल में श्रद्धालुओं का उत्साह विसर्जन के दौरान भी देखने को मिला महिलाओं ने भी माता के विसर्जन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया नाच गाने और भजन के साथ माता का विसर्जन किया गया। राजघाट में हुए विसर्जन में पहुंची महिलाओं ने बताया कि वह 10 सालों से विसर्जन में आ रही है और हर वर्ष शुभ संदेशों के साथ परिवार में माता के आशीर्वाद से सुख समृद्धि स्थापित हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से जो भी व्यवस्थाएं करना जरूरी समझ गया। वह सभी की गई साफ सफाई की व्यवस्था टेंट की व्यवस्था गोताखोरों की व्यवस्था पानी की व्यवस्था यह सब नगर पालिका ने किया विसर्जन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी व्यवस्था कर रखी थी। इसके साथ ही नदी में गोताखोर तैनात थे महिला सिपाहियों भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए देखा गया टेंट लगाकर पूरा दिन पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User