रायबरेली : डीह थाने के सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व धोखाधड़ी का आरोप

एसपी ऑफिस पहुंचकर पीड़ित महिला ने की शिकायत कार्रवाई की मांग ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य जिले में तैनात एक एक सिपाही पर महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिश में पहुंचकर शिकायत की है। यहां एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। डीह थाने में तैनात एक सिपाही पर युवती ने विवाह का झूठा वादा कर बलात्कार, द

Aug 13, 2025 - 16:51
Updated: 11 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-08-13-at-9.27.01-PM.jpeg

एसपी ऑफिस पहुंचकर पीड़ित महिला ने की शिकायत कार्रवाई की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

जिले में तैनात एक एक सिपाही पर महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिश में पहुंचकर शिकायत की है। यहां एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। डीह थाने में तैनात एक सिपाही पर युवती ने विवाह का झूठा वादा कर बलात्कार, दहेज की अनुचित मांग, भावनात्मक धोखाधडी एवं आपराधिक विश्वासघात के संम्बन्ध में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सिपाही ने उसके साथ प्रकृति/अप्रकृतिक दुष्कर्म किया है । बुधवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपित सिपाही के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

शिकायती पत्र के मुताबिक भर्रोह थाना गोलबाजार जनपद गोरखपुर की निवासी एक युवती मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुँची। पीड़िता ने बताया कि वो पूर्व में राजस्थान के व्यावर में एक क्लिनिक पर डायलिसिस टेक्नीशियन के पद पर थी। आरोप है कि डीह थाने पर तैनात सिपाही उपेंद्र यादव के साथ उसकी शादी दोनों परिवार की सहमति से तय हुई थी। युवती ने बताया कि 12 जुलाई 2024 को बड़हलगंज के सुभावती होटल हम दोनों की सगाई सम्पन्न हुई थी।आरोप है कि उसे सगाई के बाद 14 जुलाई को उसे राजस्थान जाना था। आरोप है कि छोड़ने के बहाने सिपाही उपेंद्र भी आजमगढ़ से लखनऊ पहुँच गया। इसके बाद एक होटल में रुकने के दौरान पहली बार दबाव बनाकर उसके साथ सिपाही ने शारीरिक सम्बन्ध बनाया, जिसके बाद वो राजस्थान चली गई थी।इस दौरान दोनों की फोन पर बात होने लगी। आरोप है कि 11 से 23 अगस्त की मेडिकल लीव लेकर उपेंद्र राजस्थान पहुँच गया था। इस दौरान शादी का दबाव बनाकर उसके साथ जबरन प्रकृति एवम अप्रकृतिक शारीरिक संबन्ध बनाया था। आरोप है कि इस दौरान उपेंद्र युवती के वेतन से अपना खर्च पूरा करने लगा था।इसके बाद जबरन उसे नौकरी से त्यागपत्र दिलवा दिया। आरोप है दबाव डालकर उसे डीह थाना क्षेत्र बुलाकर, इमली तिराहे के समीप लिए गए किराए के कमरे लेजाकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया। पीड़िता ने एसपी को बताया कि दोनों परिवार की सहमति से उपेंद्र के घर जाकर 23 मई 2025 को शादी की तारीख रखी गई थी। लेकिन कुछ दिन बाद उसके होने वाले पति और उसके भाई ने धर्मेंद्र ने दहेज में दस लाख नगद अर्टिगा कार मांगना शुरू कर दिया। परिवार के लोगो के मिन्नत के बाद अनैतिक व्यवहार करते हुए बारात दरवाजे नही पहुँचे। पीड़िता ने एसपी को बताया कि आरोपित युवक उपेंद्र ने उसका लैपटॉप, आईफोन, अंगूठी और 28 हजार वेतन का जबरन ले लिया है। फिलहाल इस मामले में पीड़िता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User