रायबरेली : नवनियुक्त जिले के प्रभारी राकेश सचान एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे रायबरेली

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान अपने एक दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप का उदघाटन व जीआईसी में प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर जिलाधिक

Sep 17, 2024 - 13:01
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-17-at-4.17.12-PM.jpeg

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान अपने एक दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप का उदघाटन व जीआईसी में प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर सहित अन्य अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने मीडिया से रूबरू होते हुए रायबरेली में बंद पड़े व लगातार बन्द ही रहे छोटे बड़े उद्योगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे जल्द ही जिला प्रशासन के साथ मिलकर उद्योग बंधुओं के साथ एक बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योग कैसे बंद हुए वह कैसे उन्हें फिर से शुरू किया जा सकता है। इसके लिए भी एक समीक्षा बैठक की जाएगी एमएसएमई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से बात करके बहुत सी जमीन जो ग्राम सभा की खाली पड़ी है। उसमें लघु व कुटीर उद्योग लगाने व सड़क, बिजली व पानी के साथ जो भी पैसा खर्च होना है, उसे आपने विभाग से देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एमएसएमई के तमाम क्लस्टर बने है जिसमे ग्रामीण इलाकों में जो भी लोग छोटे-छोटे कुटीर उद्योग लगाना चाहते हैं। उन्हें जमीन देने का काम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की जाएगी। ग्राम क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार की 27 पॉलिसी जो बनी है उसे ऑनलाइन कर दिया गया है। सबके हाथ में स्मार्टफोन है। उद्यम पोर्टल खोल करके उसमें जाना चाहिए। जिला उद्योग व खादी ग्राम उद्योग कार्यालय पर जाकर अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

इससे पहले प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाये जा रहे सफाई पखवारा के बारे में जानकारी दी। आज जिले के विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम किया जा रहे हैं, जो कार्यक्रम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा क्रियान्वित किया जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User