रायबरेली : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, एक की मौत, एक घायल

रायबरेली में पटाखा बनाने के लाइसेंसी कारखाने में धमाका हुआ है। धमाके में उन्नीस वर्षीय वीरेंद्र कुमार शर्मा की मौत हुई है, जबकि पंद्रह वर्षीय शिवम उर्फ छोटू गंभीर तौर पर ज़ख़्मी हुआ है। छोटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामला महाराजगंज थाना इलाके के

Mar 17, 2024 - 10:01
Updated: 2 years ago
0 0
1691883-capture.webp

रायबरेली में पटाखा बनाने के लाइसेंसी कारखाने में धमाका हुआ है। धमाके में उन्नीस वर्षीय वीरेंद्र कुमार शर्मा की मौत हुई है, जबकि पंद्रह वर्षीय शिवम उर्फ छोटू गंभीर तौर पर ज़ख़्मी हुआ है। छोटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामला महाराजगंज थाना इलाके के पहरेमऊ गांव का है। यहाँ के रहने वाले लाल मोहम्मद का पटाखे बनाने का लाइसेंसी कारखाना है। इसी कारखाने में सुबह आपस में चचेरे भाई वीरेंद्र और शिवम काम करने पहुंचे थे। उसी दौरान अंजान तरीके से बारूद में चिंगारी पहुँच गई जिससे भयंकर धमाका हो गया।

https://youtu.be/tDfNCRX0vv8?si=BVFJ9FVWyLWi3lX3

धमाके में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिवम को गंभीर हालत में सीएचसी महाराजगंज ले जाया गया। जहाँ गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ महाराजगंज पूरे मामले की जाँच में जुट गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User