रायबरेली : पीड़ितों ने हत्या के मामले में आरोपियों पर कार्यवाई की मांग हेतु एसपी से की शिकायत

रायबरेली में विवाहित महिला की हुई हत्या के मामले में आरोपियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर मृतका के परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 14 अगस्त 2024 दिन बुधवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के ब

Aug 14, 2024 - 14:57
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-14-at-7.39.19-PM.jpeg

रायबरेली में विवाहित महिला की हुई हत्या के मामले में आरोपियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर मृतका के परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 14 अगस्त 2024 दिन बुधवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के मिहिलाल खेड़ा मजरे इचौली निवासी रामसमुझ पुत्र सुखलाल ने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि फूलचंद पुत्र रामराज गिरजा शंकर पुत्र रामराज मूलचंद उर्फ बचउ पुत्र रामराज राम राजपूत अज्ञात लोगों द्वारा उनकी विवाहिता पुत्री को विपक्षियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। जिसकी सूचना गांव वालों के माध्यम से मिली सूचना पर पहुंचे मृतका के परिवार के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए विपक्षियों के खिलाफ संबंधित थाना बछरावां में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने अभी तक विपक्षों पर कोई कार्यवाही नहीं की पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर विपक्षों पर मुकदमा दर्ज कर ठोस कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User