रायबरेली : भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान बच्चों को उपहार दिया गया, जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल गए। शहर के रतापुर स्थित शुभाशीष विधालय में प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम

Sep 18, 2024 - 02:35
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-18-at-6.05.30-AM.jpeg

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान बच्चों को उपहार दिया गया, जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल गए। शहर के रतापुर स्थित शुभाशीष विधालय में प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। नगर मंडल पूर्वी के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, सदर विधानसभा संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, नगर मंडल पूर्वी के प्रभारी सत्येंद्र सिंह, नगर मंडल महामंत्री अजय सिंह सोनू, शशिकांत शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग वर्मा, सभासद रामखेलावन बारी और शक्ति केंद्र संयोजक विजय श्रीवास्तव ने दिव्यांग बच्चों को उपहार बांटे। संस्थान अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ क्षमा श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृढ़ इच्छाशक्ति से विश्व में भारत दिनोंदिन मजबूत हो रहा है। सदर विधानसभा संयोजक ने कहा कि राष्ट्रहित को उन्होंने सदैव प्राथमिकता पर रखा। यही वजह है कि तीसरी बार देश की जनता ने विश्वास जताया है। इस मौके पर वैभव श्रीवास्तव, ऐश्वर्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User