रायबरेली : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की गूंज, मातृभूमि सेवा मिशन इकाई के योग और देशभक्ति के सुरों संग मना

1.भारत माता की सेवा ही सच्चा राष्ट्रधर्म : डा. राजेश शुक्ला2.तिरंगा लहराने से पहले साधकों ने योग से साधा राष्ट्रभाव3.क्रॉसर: ध्वजारोहण, जयकारों, योगाभ्यास और तिरंगा वितरण से शहीद स्मारक परिसर में छाया देशभक्ति का ज्वार मातृभूमि सेवा मिशन इकाई परिवार ने शुक्रवार को शहीद स्मारक स्थल पर 79वां स्वतंत

Aug 16, 2025 - 13:23
Updated: 11 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-08-16-at-12.13.30-PM.jpeg

1.भारत माता की सेवा ही सच्चा राष्ट्रधर्म : डा. राजेश शुक्ला
2.तिरंगा लहराने से पहले साधकों ने योग से साधा राष्ट्रभाव
3.क्रॉसर: ध्वजारोहण, जयकारों, योगाभ्यास और तिरंगा वितरण से शहीद स्मारक परिसर में छाया देशभक्ति का ज्वार

मातृभूमि सेवा मिशन इकाई परिवार ने शुक्रवार को शहीद स्मारक स्थल पर 79वां स्वतंत्रता दिवस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया। अध्यात्म प्रेरित सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रातःकाल नित्य योगाभ्यास के उपरांत भव्य ध्वजारोहण समारोह हुआ, जहां भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। मुख्य अतिथि डलमऊ बड़ा मठ के ट्रस्टी एवं प्रख्यात चिकित्सक डा. राजेश शुक्ला ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान का नेतृत्व किया। डा. राजेश शुक्ला का बयान स्वतंत्रता केवल ध्वज फहराने का पर्व नहीं, यह हर नागरिक के लिए राष्ट्रसेवा का पवित्र अवसर है। भारत माता की सेवा, जरूरतमंदों का सहारा और समाज में एकता बनाए रखना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर स्वतंत्रता के सही मायने जीने होंगे।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी उत्तम शुक्ला ने भारत माता की पूजा कर अपने विचार साझा किए। इकाई संयोजक प्रदीप पांडेय ने ध्वजारोहण और फल वितरण का संचालन किया। योग प्रशिक्षिका सोनम गुप्ता और राज अग्रहरि ने साधकों को योगाभ्यास कराया, जबकि अनूप गुप्ता ने देशभक्ति गीतों से सभी को भावविभोर कर दिया। समारोह में इकाई के साधकों ने राजेंद्र प्रताप शर्मा का जन्मोत्सव बहुत आध्यात्मिक, सादगी और आध्यात्मिकता के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ नागरिक रामानुज मिश्रा ने योग साधकों के घरों पर लगाने के लिए बड़े आकार के तिरंगे वितरित किए, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल और प्रबल हो उठा। समारोह में इकाई के जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक रामराज गिरी, सेवा निवृत्त उपनिरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा, राकेश यादव, अजय पाल सिंह एडवोकेट, देवता दीन यादव, कल्लू राम अग्रहरि, दिनेश मिश्रा, अतुल पांडेय, सचिन अग्रहरि, प्रकाश अग्रहरि, इकाई के मंडल अध्यक्ष भगवत प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User