राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक, जोधन नायक को मिला जिला अध्यक्ष का पदभार

बोकारो थर्मल (बेरमो) :  राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को गोविंदपुर सी पंचायत भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुवात भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता महासंगठन झारखण्ड प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य सह बोकारो जिला संरक्षक भुनेश्वर

Feb 22, 2024 - 13:49
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240222-WA0014.jpg

बोकारो थर्मल (बेरमो) :  राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को गोविंदपुर सी पंचायत भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुवात भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता महासंगठन झारखण्ड प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य सह बोकारो जिला संरक्षक भुनेश्वर साहू ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महासंगठन झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष सुनील साहू ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुवे कहा कि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन तेली समाज को एकजुट और जागरुक करने के लिए लगातार प्रयासरत है। कहा की तेली समाज के लोग राजनीतिक उपेक्षा का दंश झेल रहे है।

इसका प्रमुख कारण तेली समाज में एकजुटता और राजनीतिक चेतना की कमी है। वही देश की एक राजनीतिक पार्टी तेली समाज को अपना बंधुआ वोटर समझती है और बाकी पार्टियां पराया वोटर बोल कर हक अधिकार से वंचित रखना चाहती है। तेली समाज के लोगो को एकजुट होने की अपील करते हुवे कहा की संगठित रहने पर ही सभी पार्टियां आपको सम्मान देगी। उन्होंने शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की बात कहते हुवे अपने-अपने बच्चो को शिक्षित करने को कहा। इसके अलावे बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। जिसमे बोकारो थर्मल निवासी योधन नायक को सर्वसमीति से बोकारो जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।भुनेश्वर साहू को बोकारो जिला संरक्षक सर्वसमिती से चुना गया। एवं दोनो को बधाई व शुभकामनाएं दिया गया।  साथ ही बैठक में जल्द से जल्द बोकारो जिला के हर प्रखंडों में  बैठक कर महासंगठन का विस्तार कर नए पधाधिकारीयो का चयन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी अशोक कुमार साव, महादेव साव, जानकी साव, दिनेश्वर नायक, राजेश साव, बिनोद कुमार साव, विकास कुमार साव, सुदामा कुमार साव, विष्णु साव, राजेश साव इत्यादि शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User