राहुल की रैली से पहले क्या बोल गए दिग्विजय सिंह! BJP ने कांग्रेस को बता दिया अंबेडकर विरोधी

रिपोर्ट : नासिफ खान इंदौर : अक्सर अपने अपने बयानों के चलते विवादों में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों में है। इस बार विवाद की वजह इंदौर में 27 फरवरी को महू में होने वाली राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैली के संबंध में कार

Jan 27, 2025 - 12:52
Updated: 1 year ago
0 0
indore-3.jpg

रिपोर्ट : नासिफ खान

इंदौर : अक्सर अपने अपने बयानों के चलते विवादों में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों में है। इस बार विवाद की वजह इंदौर में 27 फरवरी को महू में होने वाली राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैली के संबंध में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दिया गया दिग्विजय सिंह का बयान है।

दरअसल मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा "आज जो हुकूमत है वह भारतीय जनता पार्टी की हुकूमत है, यह आरएसएस के लोगों की हुकूमत है, जिन्होंने बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जो संविधान दिया था उसे जला दिया। इन लोगों ने कहा कि यह भारतीय संविधान सही नहीं है, हम (कांग्रेस पार्टी) उस भारतीय संविधान को बचाना चाहते हैं।"

बीजेपी ने दिग्विजय को घेरा

हालांकि दिग्विजय सिंह ने मंच से दिए गए अपने बयान में साफ कहा था कि बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के दिए गए संविधान को जला दिया गया। लेकिन बाबा साहब अंबेडकर के अलावा पंडित नेहरू के नाम से संविधान की बात सुनते ही भाजपा को मौका मिल गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा सामने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "पं. नेहरू का संविधान? हम सभी जानते हैं कि संविधान बाबा साहेब ने बनाया, संविधान निर्माता बाबा साहेब हैं, फिर ये दिग्विजय सिंह जी पं. नेहरू के कौन से संविधान का जिक्र कर रहे है? भाजपा शुरू से कहती आई है कि कांग्रेस संविधान का श्रेय कभी भी बाबा साहेब को नहीं देती है। वो तो हर चीज का श्रेय सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार को ही देती है।

गांधी-नेहरू परिवार बाबा साहेब से बड़ा'

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "कांग्रेस की नजर में महापुरुष भी सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार ही है। कांग्रेस ने सदैव बाबा साहेब का अपमान किया है और गांधी परिवार को उनसे बड़ा बताया है। अभी पिछले दिनों जीतू पटवारी के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भी बाबा साहेब के फोटो के ऊपर कांग्रेस ने राहुल गांधी और खरगे जी का फोटो लगाया था। दिग्विजय सिंह जी भी इसी बात को प्रमाणित कर रहे हैं कि उनकी नजर में बाबा साहेब का सम्मान नहीं, बल्कि नेहरू-गांधी परिवार का है। इसीलिये वो बाबा साहेब के संविधान को पं. नेहरू का संविधान बता रहे हैं। जनता कांग्रेस की इस सच्चाई को देख रही है।"

महू में कांग्रेस की बड़ी रैली

गौरतलब है 27 फरवरी को बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में जय बापू जय भीम जय संविधान रैली के जरिए सांसद राहुल गांधी प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मोदी-शाह को घेरने आ रहे हैं। यही वजह है कि जहां पूरी कांग्रेस संविधान बचाने के नारे के जरिए अंबेडकर से कांग्रेस को जोड़कर दिखाना चाह रही है तो दूसरी तरफ भाजपा कांग्रेस द्वारा हमेशा अंबेडकर को प्रताड़ित किए जाने की बात सार्वजनिक मंचों से कह रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User