ललपनिया : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आनेवाले पांच वर्ष में हर गरीब परिवार को एक लाख रुपये देने का किया वायदा

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो जिला के लालपनिया फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्ष में हर गरीब परिवार को एक लाख रुपये महीने देगी। उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि दो तीन महीने के बाद पटकनी देंगे

Sep 13, 2024 - 14:06
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-13-at-5.27.43-PM.jpeg

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो जिला के लालपनिया फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्ष में हर गरीब परिवार को एक लाख रुपये महीने देगी। उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि दो तीन महीने के बाद पटकनी देंगे और इंडिया एलाइंस की सरकार बनाएंगे। इसलिए आम जनता को आगाह करते हुए कहा कि बाहरी लोगों से सावधान रहें, वे यहां के लोगों को धर्म और अगड़ा पिछड़ा का नाम लेकर झगड़ा कराएंगे. वैसे लोगों से दूर रहना है।

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की धरती वीर बिरसा मुंडा, सिधो कान्हो, विनोद बिहारी महतो की धरती है। यहां के लोग न गोली से न जेल जाने से डरने वाली है। उन्होंने लोगों से कहा कि आपका समर्थन रहा तो वे हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का दूसरे क़िस्त की राशि ऑनलाइन जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि लोगों को अपने दरवाजे पर जाकर सेवाएं प्रदान की जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User