लहलहे में 19 मई से होगा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

सतबरवा : थाना क्षेत्र के ग्राम लहलहे में 19 मई से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन श्री श्री 1008 मारुति किंकर जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगा। श्रद्धालुओं को कथा रसपान का अवसर प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से प्राप्त होगा, जो 25 मई तक चलेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान की जानकारी

May 13, 2025 - 10:17
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-13-at-2.20.09-PM.jpeg

सतबरवा : थाना क्षेत्र के ग्राम लहलहे में 19 मई से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन श्री श्री 1008 मारुति किंकर जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगा। श्रद्धालुओं को कथा रसपान का अवसर प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से प्राप्त होगा, जो 25 मई तक चलेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान की जानकारी देते हुए मुख्य यजमान विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि 18 मई को हनुमत पूजा, 19 मई प्रातः भव्य कलश यात्रा तथा उसी दिन संध्या से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा के समापन के उपरांत 26 मई को हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। कथा आयोजन को सफल बनाने हेतु यज्ञ समिति की बैठक मंगलवार को विवेकानंद त्रिपाठी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें सुरेश्वरी तिवारी, अनूप तिवारी, प्रशांत तिवारी, ट्विंकल तिवारी, मनीष तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, मनु तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, विनोद तिवारी व महिमानंद तिवारी सहित ग्राम के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन से संबंधित रूपरेखा तय की गई एवं समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी गईं।आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाएं और पुण्य के भागी बनें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User