लापता व्यक्ति की तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन, थाने पर नहीं हो रही सुनवाई

रायबरेली में लापता व्यक्ति की तलाश में पत्नी व पीड़ित परिवार दर-दर भटक रहा है। थाने पर प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नही हुई, तो पीड़ितों ने एसपी के दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लापता के तलाश किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 7 मार्च 2024

Mar 07, 2024 - 13:16
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240307-WA0053.jpg

रायबरेली में लापता व्यक्ति की तलाश में पत्नी व पीड़ित परिवार दर-दर भटक रहा है। थाने पर प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नही हुई, तो पीड़ितों ने एसपी के दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लापता के तलाश किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 7 मार्च 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे अजबी मजरे ऐहार गांव के रहने वाली अंजना यादव लापता व्यक्ति की पत्नी ने अपने पारिवारिक जनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति संतोष कुमार रोजाना की बात कार्य करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन वापस नहीं आए तो पीड़ितों ने काफी पूछताछ की जब कहीं अता-पता नहीं चला तो पीड़ितों लालगंज कोतवाली थाने में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने ना तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और ना ही कोई खोजबीन की लालगंज कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और लापता संतोष कुमार को खोजे जाने की मांग की है। पीड़ित परिजनों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने पीड़ितों को आश्वासन देते हुए संबंधित थाने की पुलिस टीम को जल्द से जल्द खोजने के लिए निर्देशित कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User