लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने टीकमगढ़ में पत्रकार वार्ता एवं विभिन्न बैठकों को किया संबोधित

नरेन्द्र मोदी ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगेटीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में रचेगा जीत का इतिहासमोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का प्रतिनिधित्व करेगा : सतीश उपाध्याय टीकमगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में किए गए गरीब कल्याण, जनहितैषी कार्यों से भारतीय जनता

Apr 05, 2024 - 02:16
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-04-at-10.31.01-PM.jpeg

टीकमगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में किए गए गरीब कल्याण, जनहितैषी कार्यों से भारतीय जनता पार्टी के प्रति देश की जनता का भरोसा बढ़ा है। नरेन्द्र मोदी जी के प्रति देश की जनता अटूट विश्वास करती है, जिसका परिणाम है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह है। टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र इस बार जीत का इतिहास रचेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेंगे। आने वाले समय में मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का प्रतिनिधित्व करेगा। यह बात लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने टीकमगढ़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। सतीश उपाध्याय ने टीकमगढ़ में विभिन्न बैठकों को भी संबोधित किया।
लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का कद वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ा है। भारत का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने गरीबों का जीवन बदलने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत आने वाले समय में दुनिया का नेतृत्व करेगा। सतीश उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यह चुनाव भारत को विकसित एवं विश्व गुरू बनाने का चुनाव है। इसलिए हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें। आपके प्रयास से नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने इस बार भाजपा की तरफ से जनता चुनाव लड़ रही है।

भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में संकल्प पूरे कर रही
लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया और अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कराकर वहां भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आज हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री जी ने जहां सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का काम किया है वहीं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का जीवन स्तर सुधार रहे है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित नुना और लोकसभा संयोजक विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

श्री उपाध्याय ने लोकसभा क्षेत्र की बैठक को किया संबोधित
पत्रकार वार्ता के बाद लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने टीकमगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, लोकसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारियों को संबोधित कर हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का आग्रह किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User