विकास भवन में किसानों की समस्याओं पर अनिश्चितकालीन धरना जारी

रायबरेली के विकास भवन में किसान कल्याण एसोसिएशन द्वारा किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। जानकारी अनुसार बता दे कि यहां किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ल, प्रदेश संयोजक अजय बाजपेयी और राम प्यारे पा

Jun 21, 2025 - 08:43
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-20-at-11.38.14-PM.jpeg

रायबरेली के विकास भवन में किसान कल्याण एसोसिएशन द्वारा किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। जानकारी अनुसार बता दे कि यहां किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ल, प्रदेश संयोजक अजय बाजपेयी और राम प्यारे पासी ने की। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए धरने की,आवश्यकता और प्रशासन की उदासीनता को लेकर तीखे शब्दों में विरोध जताया। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सदाशिव पांडेय तथा संचालन अरविंद जायसवाल ने किया। संगठन ने बताया कि पूर्व में 9 जून को भी धरना प्रारंभ किया था, जो अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह का समय मांगे जाने पर स्थगित कर दिया गया था। किंतु किसानों की समस्याओं का समाधान न होने के कारण यह धरना दोबारा अनिश्चितकालीन रूप में शुरू किया गया, मुख्य मांगों में शामिल, ऊंचाहार तहसील के ग्राम जिल्ला मजरे गंगोली निवासी राजाराम पासी के गिर चुके मकान का पुनर्निर्माण रोकने वालों पर कार्रवाई, ग्राम पूरे एक्सना मजरे कुंवर मऊ निवासी आलमीन के घर तक 20 मीटर मिट्टी डालकर रास्ता बनाए जाने की माँग, गाटा संख्या 1267 (गंज गंगोली, ऊंचाहार) की चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा हटवाना तथा डीह थाना क्षेत्र के जय नारायण श्रीवास्तव के घर तक जलभराव हटाकर रास्ता खुलवाना शामिल हैं। इसके अलावा संगठन ने मांग की है कि सभी नहरों में पानी तत्काल छोड़ा जाए, डीह और छतोह ब्लॉकों में निशुल्क बोरिंग योजना और अमृत सरोवर निर्माण में हो रही धांधली की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। ग्राम सभा सराय और बेवल के अमृत सरोवरों में निर्माण अनियमितताओं को लेकर भी आवाज बुलंद की गई है। श्मशान और कब्रिस्तान के निर्माण कार्यों में भी गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया है। धरने में प्रमुख रूप से भोला राम, फेर सरदार, शिव प्रताप, केश कली, रामदुलारी, मनीषा, बद्री पासी, जय सिंह, भीम सिंह, दयालु, विमला सरोज, मुलायम सिंह यादव, दुर्गेश कुमार समेत दर्जनों किसान उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार, धरने के तीसरे दिन नगर मजिस्ट्रेट और सीओ डलमऊ धरनास्थल पर पहुंचे और वार्ता की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस समाधान न निकल पाने के कारण धरना जारी है। किसानों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन चलता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User