विद्या कुमारी बनीं प्रखंड टॉपर, अब लक्ष्य है बैंकिंग सेक्टर

434 अंकों के साथ 86.6% अंक हासिल कर सतबरवा में लहराया परचम सतबरवा (पलामू) : सतबरवा की बेटी विद्या कुमारी ने इंटरमीडिएट (विज्ञान संकाय) में शानदार प्रदर्शन कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा विद्या ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित परीक्षा में 434 अं

Jun 01, 2025 - 12:33
Updated: 1 year ago
0 0
jharkhandnews.jpg

434 अंकों के साथ 86.6% अंक हासिल कर सतबरवा में लहराया परचम

सतबरवा (पलामू) : सतबरवा की बेटी विद्या कुमारी ने इंटरमीडिएट (विज्ञान संकाय) में शानदार प्रदर्शन कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा विद्या ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित परीक्षा में 434 अंक (86.6%) प्राप्त कर प्रखंड टॉपर का स्थान प्राप्त किया। विद्या के पिता बिनोद प्रसाद ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि उसकी मेहनत और लगन ने यह मुकाम दिलाया है। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्या की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

विद्या ने बताया कि वह अब बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहती हैं और इसके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और सतत परिश्रम को दिया। विद्या की इस सफलता से घर में खुशी का माहौल है। परिवारजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User