शब ए बारात को ले शांति समिति की हुई बैठक

विजयीपुर/ गोपालगंज : अमन,चैन तथा शांतिपूर्ण तरीके से शबे बारात पर्व को मनाने के लिए स्थानीय थाना परिसर पर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में दोनो समुदाय के लोग शामिल हुए। लोगो से अपील करते हुए अपर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने दोनो समुदाय के लोगो से कहा कि वैसे यह शबे ए बारात पर्व तो श

Feb 25, 2024 - 14:55
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240225-WA0025.jpg

विजयीपुर/ गोपालगंज : अमन,चैन तथा शांतिपूर्ण तरीके से शबे बारात पर्व को मनाने के लिए स्थानीय थाना परिसर पर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में दोनो समुदाय के लोग शामिल हुए। लोगो से अपील करते हुए अपर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने दोनो समुदाय के लोगो से कहा कि वैसे यह शबे ए बारात पर्व तो शांतिपूर्ण तरीके से रात्रि में मनाया जाता है। बावजूद इसके सबसे कहना है कि रात्रि में सचेत रहकर देखना है की कोई उपद्रवी अमन चैन और सौहार्द न बिगाड़े।
मुस्लिम समुदाय के रतनपुरा के मौलवी मंजूर आलम, चौमुखा पंचायत के पूर्व मुखिया शम्मू खां ने कहा कि रात्रि में 7 बजे से सवा 5 बजे तक पर्व मनाया जाता है। इसमें 4 बजे तक मस्जिद में कुरान इस्तकबाल तथा नमाज अदा किया जाता है और 4 बजे भोर से 5 बजे तक कब्रिस्तान में पुरखो की याद में नमाज अदा किया जाता है। बैठक में थानाध्यक्ष मनीष कुमार, अपर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार, मुखिया मनोज सिंह, सरपंच पप्पु यादव, जगदीशपुर मुखिया प्रतिनिधि हैप्पी सिंह, बलीराम यादव, मुक्तीनाथ तिवारी, वसीर खां, अजय तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User