शासकीय माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवा प्राचार्य के घोर लापरवाही से छात्रा परीक्षा से हुई बंचित

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए गोलमोल जवाब जवा :- मामला सितलहा संकुल अंतर्गत शासकीय माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ममेड़ी जवा से सामने आया है। जहा पर विद्यालय के प्राचार्य पीके द्विवेदी के घोर लापरवाही के बजह से कक्षा 10वी की छात्रा आँचल सिंह, पिता मुनेश सिंह परीक्षा से बंचित रह गयी। जिसकी शिकायत पर जिला

Feb 06, 2024 - 03:30
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-06-at-12.22.34-AM.jpeg

जवा :- मामला सितलहा संकुल अंतर्गत शासकीय माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ममेड़ी जवा से सामने आया है। जहा पर विद्यालय के प्राचार्य पीके द्विवेदी के घोर लापरवाही के बजह से कक्षा 10वी की छात्रा आँचल सिंह, पिता मुनेश सिंह परीक्षा से बंचित रह गयी। जिसकी शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद उपाध्याय पहुचे और सवालों के जवाब में गोलमोल जाबाव देते नजर आए। आपको बता दे, कि जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने चहेते प्राचार्य पीके द्विवेदी को दो जगह का प्रभार दे रखे थे। जिसकी मनमानी एवं तानाशाही की कई बार जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गयी थी और खबर भी प्रकाशित हुई थी। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कभी ध्यान नही दिया गया। जिसका नतीजा सामने है एक बच्ची का साल खराब हो गया है। बताया जाता है, कि छात्रा ने प्राचार्य केपी द्विवेदी को परीक्षा फीस दी परंतु उनके द्वारा फार्म नही भरा गया। वही छात्रा परीक्षा न दे पाने के बजह से रोड पर चल रहे वाहनों के सामने कूदने की कोशिश की थी जिसे मौजूद ग्रामीणों द्वारा बचाया गया तथा छात्रा आँचल का कहना था कि यदि परीक्षा में बैठने नही दिया गया, तो अत्महत्या कर लूंगा। सवाल यही की छात्रा का साल खराब होने में जिम्मेदार कौन? क्या दो दो विद्यालय के प्राचार्य पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सख्त कार्यवाही होगी या यूं ही मामला भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User