श्री श्री मारूती नंदन महायज्ञ सह हनूमत् प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिमा का किया गया नगर भ्रमण

फुसरो नप क्षेत्र के आंबेडकर कॉलोनी, (भोला नगर) के हनुमान मंदिर में पाँच दिवसीय श्री श्री मारूती नंदन महायज्ञ सह हनूमत् प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को गाजे- बाजे के साथ प्रतिमा का नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गयी। यहॉ सैकडो महिला-पुरुष श्रद्धालु महायज्ञ स्थल से निकली जो आंबेडकर कॉलोनी, पूराना ब

Apr 16, 2024 - 14:23
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-16-at-6.59.01-PM.jpeg

फुसरो नप क्षेत्र के आंबेडकर कॉलोनी, (भोला नगर) के हनुमान मंदिर में पाँच दिवसीय श्री श्री मारूती नंदन महायज्ञ सह हनूमत् प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को गाजे- बाजे के साथ प्रतिमा का नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गयी। यहॉ सैकडो महिला-पुरुष श्रद्धालु महायज्ञ स्थल से निकली जो आंबेडकर कॉलोनी, पूराना बीडीओ ऑफिस का भ्रमण करते हुए पुनः वापस लोटे। जहां यज्ञाचार्य हरिशरणम् कुटीर बी देवधर से आये पंडित हीरा लाल शास्त्री एवं बतौर सहयोगी विकास कुमार शास्त्री, रविंद्र कुमार शास्त्री, सुरज कुमार पांडेय व अरविंद शास्त्री के द्वारा पूरे विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान कराये।मुख्य यजमान संतोष बाउरी एवं उनकी पत्नी अनिता देवी, अर्जुन रविदास एवं उनकी पत्नी कमला देवी, शिबू मुणडा एवं उनकी पत्नी तुलसी देवी, कुमार हरिष एवं उनकी पत्नी ममता देवी, गौतम भुईया एवं उनकी पत्नी बरखा देवी शामिल थे। नगर भ्रमण में गाजे- बाजे के साथ जय माता दी, जय हनुमान, जय श्री राम के नारों से क्षेत्र गुंजयमान हो गया। कमेटी के अध्यक्ष उमेश रवि व रामनवमी पुजा समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर रविदास ने बताया कि 17 अप्रैल को वेदी पूजन, हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्णाहुति एवं दरिद्र नारायण भोज होगी. बताया कि महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

महायज्ञ को सफल बनाने में इनका रह रहा योगदान
रामनवमी पुजा समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर रविदास, महायज्ञ कमेटी अध्यक्ष उमेश कुमार रबि, उपाध्यक्ष राजेश राम, सचिव अशोक रविदास, उपसचिव चन्दन बाउरी, दिपक भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रंजीत खुराना, उप कोषाध्यक्ष तुलसी कुमार, संगठन मंत्री विजय कुमार, सहायक संगठन मंत्री संदीप भारती, उप संगठन मंत्री राकेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम बाउरी, अजय कुमार, सोनू कुमार, सोनू बाउरी, राहुल रजवार, करण कुमार, रोहित बाउरी, साहिल कुमार, महेंद्र मुंडा, रवि कुमार, प्रेम मांझी, महावीर नायक, सुभम कुमार, रोहित भुइयां, सनी भुइयां, राजु गोप बादल, मुरली रविदास आदि लोग है। मौके पर भाजपा नेता शिवलाल रवि, बाबुचंद रवि आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User