श्री श्री 1008 शान्ति धाम न्यु गोल पहाड़ी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पाँच दिवसीय रूद्र नारायण यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

न्यु ढाको ढोरी एक्सभेसन अमलो चेक पोस्ट के समीप नवनिर्मित मंदिर में श्री श्री 1008 शांति धाम न्यू गोल पहाड़ी मंदिर में आयोजित भगवान शिव परिवार, दुर्गा माँ, माँ मनसा एवं हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वेदी पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा, रूद्र अभिषेक, रूद्र अष्टाध्याय पाठ अखण्ड हरि कित्तन पूर्णाहुति,

Mar 07, 2024 - 09:25
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240307-WA0019.jpg

न्यु ढाको ढोरी एक्सभेसन अमलो चेक पोस्ट के समीप नवनिर्मित मंदिर में श्री श्री 1008 शांति धाम न्यू गोल पहाड़ी मंदिर में आयोजित भगवान शिव परिवार, दुर्गा माँ, माँ मनसा एवं हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वेदी पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा, रूद्र अभिषेक, रूद्र अष्टाध्याय पाठ अखण्ड हरि कित्तन पूर्णाहुति, यज्ञ पूर्णाहुति संध्या आरती हवन किया गया। पुजारी विष्णु पंडित एवं बतौर सहयोगी नंदकिशोर पांडेय, अशोक मिश्र, राजकुमार मिश्र, विकास पांडेय, विशाल पांडेय, विनीत तिवारी, ऋषि मिश्र संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान मे लगे थे। यहां मुख्य रूप से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह उपस्थित होकर माथा टेका। भगवान शिव जिसमे मुख्य यजमान मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष मदन कुमार सिंह, सचिव गणेश निषाद व उप सचिव विवेक चौहान एवं उनकी पत्नी शामिल है।  6 मार्च को वेदी पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा, रूद्र अभिषेक, रूद्र अष्टाध्याय पाठ अखण्ड हरि कित्तन पूर्णाहुति, यज्ञ पूर्णाहुति संध्या आरती हवन एवं भंडारा का वितरण किया गया। कमिटी के लोगो ने बताया कि यहां प्रथम चरण में मंदिर का निर्माण किया गया और प्राण प्रतिष्ठा की गयी। दूसरे चरण में बाउंड्री वॉल बनाकर पेवर ब्लॉक बिछाया जाएगा। सुंदरीकरण के लिए फूल पौधे लगाने के साथ फाउंटेन बनाया जाएगा। इसके अलावा विवाह मंडप बनाया जाएगा।
मौके पर सीसीएल ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, वरीय नेता गिरिजा शंकर पांडेय तथा महेंद्र विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, एएडीओसीएम परियोजना में पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, एसडीओसीएम परियोजना में पीओ शैलेश प्रसाद, ढोरी खास परियोजना के पीओ रंजीत कुमार सिंह, एसओपी प्रतुल कुमार, सेफ्टी ऑफिसर गोपाल सिंह मीणा, एसओ सिविल उज्जवल कुमार सिंह, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, सेल अधिकारी बैद्यनाथ कुमार, सुरक्षा अधिकारी सीताराम यूईके, एसओ एक्स यूके पासवान, सीएमओ अरविंद कुमार सिंह, कार्मिक प्रबंधक तौकीर आलम, प्रोजेक्ट इंजीनियर मनोज शाह तथा सुबोध सिंह सहित हरेंद्र सिंह, गणेश मल्लाह, शिवनंदन चौहान, जयनाथ मेहता, धीरज पांडेय, उज्जवल मुखर्जी, संतोष सिंह, राजन साव, लाखन सिंह, अशोक अग्रवाल, विशाखा देवी, शरण सिंह राणा, उत्तम सिंह, अमित सिंह, परवेज अख्तर, संतन सिंह, रोशन कुमार सिंह, सहित सह सचिव  सूरज निषाद, शिवनंदन चौहान, राजकुमार चौहान, संतोष सिंह, मानिक दिगार, छोटन कुमार, मानिक रविदास, दिलीप कुमार आदि शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User