संगीता तिवारी का महिला कांग्रेस की अधिकारीक सदस्यता से निष्कासन बरकरार : अजंता

बोकारो महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अजंता कुमारी समद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कांग्रेस पार्टी एक मजबूत, सुसंगठित संगठन है। इसमें कोई मतभेद नहीं है, सभी समृद्ध व ससक्त भारत के लिए चिंता करने वाले और कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने वालों को आभार व्यक्त

Aug 26, 2024 - 13:46
Updated: 2 years ago
0 0
agga.jpg

बोकारो महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अजंता कुमारी समद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कांग्रेस पार्टी एक मजबूत, सुसंगठित संगठन है। इसमें कोई मतभेद नहीं है, सभी समृद्ध व ससक्त भारत के लिए चिंता करने वाले और कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने वालों को आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि संगीता तिवारी को कुछ वर्ष पूर्व पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद निष्कासित किया गया था। अब भी निष्कासन बरकरार रहने के बाद भी जिला व प्रदेश के पदाधिकारियों की जानकारी व उपस्थिति के बगैर राष्ट्रीय पर्वेक्षक महिला कांग्रेस को बरगलाते हुए स्वयं को पदाधिकारी घोषित कर प्रेस कांफ्रेंस करवाने का कार्य कर रही है, साथ ही कुछ ऐसे शब्दों का उपयोग किया गया है जिसका खंडन करती हूँ। उनके इस कार्यक्रम के फलस्वरूप राष्ट्रीय पदाधिकारी के निर्णय से राष्ट्रीय पर्वेक्षक, बोकारो जिला को भी बदल दिया गया है, जल्द ही आगामी चुनाव के लिए नये पर्वेक्षक का आगमन होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User