संत पूज्य श्री गुरुदेव 108 विद्या सागर जी महाराज के समाधिमरण पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

भोपाल : जैन समाज के महान संत पूज्य श्री गुरुदेव 108 विद्या सागर जी महाराज के समाधिमरण पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन के राजीव गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौ

Feb 24, 2024 - 16:51
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240224-WA0040.jpg

भोपाल : जैन समाज के महान संत पूज्य श्री गुरुदेव 108 विद्या सागर जी महाराज के समाधिमरण पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन के राजीव गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने विद्यासागर महाराज का स्मरण करते हुए कहा कि वे एक सौम्य, सहज और सहज व्यक्तित्व थे। पूर्व मुख्यमंत्रीद्वय श्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनके सानिध्य में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश ही नहीं कई विश्व के कई देशों में अपने श्रीमुख से जनता को आर्शीवचन दिये। अनेकोनेक गौशालाएं खोली और गौसेवा की। जैन समाज के लिए वे महानता के शिरोमणि रहे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह और श्री पंचायत ट्रस्ट कमेटी के त्रस्टी पब्लिसर्स सुनील जैन ने विद्यासागर महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया उनकी दिनचर्चा के बारे में संक्षिप्त में अपनी बात रखी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए  तारण तरण दिगंबर जैन राष्ट्रीय महासभा के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कहा कि वे बहुत ही विद्यासागर महाराज के एक-एक शब्दों का सार मनुष्य के जीवन को आनंदित और प्रफुल्लित करने वाला था। हम सभी को ऐसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, के.के. मिश्रा, दीपचंद यादव, जे.पी. धनोपिया, श्रीमती विभा पटेल, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, किशन पंत, भूपेन्द्र गुप्ता, पुनीत टंडन, राजलक्ष्मी नायक, सीताशरण सूर्यवंशी, उमेश झा, उदयवीर सिंह, सुनील जैन, सोनू भाभा, अजय सोगानी, राकेश कठनेरा, कमल स्वेता, सुरेश जैन, राजेश जैन ईसान जैन,  सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User