संदिग्ध परिस्थितियों में बिजनौर निवासी अधेड़ का गेहूं के खेत में मिला शव

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्यरायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत, रेलवे लाइन किनारे गेहूं के खेत में एक बिजनौर जनपद निवासी। अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची थाने की पुलिस ने,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल में

Mar 30, 2025 - 05:48
Updated: 1 year ago
0 0
images282929.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत, रेलवे लाइन किनारे गेहूं के खेत में एक बिजनौर जनपद निवासी। अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची थाने की पुलिस ने,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार पता चला है कि यहां शनिवार को हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत, समय करीब 11:00 बजे, थाना क्षेत्र के पूरे मोती गांव के पास रेलवे लाइन किनारे एक गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव पाया गया है। घटना से मचे हड़कंप के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हरचंदपुर थानाध्यक्ष आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि, मृतक का नाम अमित कुमार पुत्र गिरधारी जो  विकलांग है।ग्राम रूपपुर पोस्ट राजा का ताजपुर थाना सेवहारा जिला बिजनौर का रहने वाला है, जो ट्रेन से कहीं जा रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया है।घटना का क्या कारण था। क्या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User