सतबरवा की जनता ने दिल खोल कर बीडी राम पर जताया भरोसा : मनीष

भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रखंड वासियों का जताया आभार सतबरवा(पलामू) : विगत लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत हुई है। जीत की मार्जिन के हिसाब से यह एक बड़ी जीत मानी जा रही है। सतबरवा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने बताया कि प्रखंड के मतदाताओं ने खुलकर भाजपा का स

Jun 08, 2024 - 13:48
Updated: 2 years ago
0 0
satbarwa.jpg

सतबरवा(पलामू) : विगत लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत हुई है। जीत की मार्जिन के हिसाब से यह एक बड़ी जीत मानी जा रही है। सतबरवा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने बताया कि प्रखंड के मतदाताओं ने खुलकर भाजपा का समर्थन किया है। जिसका परिणाम विष्णु दयाल राम की यह प्रचंड जीत है। उन्होंने बताया कि सतबरवा प्रखंड के चारों पंचायतों को मिलाकर कुल 12084 मत डाले गए, जिसमे से 8084 मत भाजपा को प्राप्त हुए। जबकि यहां से भाजपा की जीत का मार्जिन 4911 रहा। उन्होंने इस जीत के लिए प्रखंड वासियों और भाजपा कार्यकताओं का आभार आभार जताते हुए कहा कि यह सब कार्यकताओं की कड़ी मेहनत सांसद विष्णु दयाल राम का क्षेत्र के प्रति समर्पण और मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव का परिणाम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User