सतबरवा में बीजेपी का मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, बीडी राम को जिताने का लिया संकल्प

आगामी लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा : बीडी राम सतबरवा(पलामू): शनिवार को सतबरवा सूर्य मंदिर विवाह मंडप भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र प्रसाद ने किया। भाजपा के पलामू संसदीय

Mar 16, 2024 - 12:35
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-16-at-5.36.30-PM.jpeg

सतबरवा(पलामू): शनिवार को सतबरवा सूर्य मंदिर विवाह मंडप भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र प्रसाद ने किया। भाजपा के पलामू संसदीय क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी व वर्तमान सांसद बीडी राम सहित जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी बतौर मुख्य अतिथि इस सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि देकर किया। सतबरवा मंडल के सभी बूथों तथा शक्ति केंद्र के प्रभारी कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया और हर बूथ पर भाजपा को बढ़त दिलाने का संकल्प लिया। वहीं सांसद बीडी राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर हाल में मिशन 400 के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पुरजोर प्रयास करना होगा। जिसमे महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है, हमें इसे रुकने नही देना है। एक बार फिर से भाजपा की सरकार लाना है। कांग्रेस के शासन में किस तरह का भ्रष्टाचार होता था ये किसी छुपा नही है, जबकि आज विदेश में भी भारत का डंका बज रहा है। गरीबी हटाओ का नारा कांग्रेस ने दिया, जबकि मोदी सरकार ने 50 लाख लोगों को गरीबी से निजात दिलाया । उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया।वहीं जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। पिछले 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लें।

सम्मेलन में मुख्य रूप से अवधेश सिंह चेरो, मोहन जोशी, विजय पाठक, हरिद्वार प्रसाद, रवि प्रसाद, अभिमन्यु तिवारी, विजय ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, सोनू सिकंदर, पप्पू सिंह, विकास तिवारी, गुड्डू सिंह, उमेश सिंह, संदीप प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User