सतबरवा में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सतबरवा (पलामू) : सतबरवा थाना पुलिस ने सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पोलपोल लाइन होटल के समीप से अंग्रेजी शराब से लदा एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जब्त शराब की खेप पंजाब से जलपाईगुड़ी भेजी जा रही थी। थाना प्रभार

Jun 03, 2025 - 12:06
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-02-at-5.59.56-PM.jpeg

सतबरवा (पलामू) : सतबरवा थाना पुलिस ने सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पोलपोल लाइन होटल के समीप से अंग्रेजी शराब से लदा एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जब्त शराब की खेप पंजाब से जलपाईगुड़ी भेजी जा रही थी। थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक HR 69 D3182 को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में पीछे की ओर भूसे से भरी बोरियां मिलीं, जिसके नीचे बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी।

पुलिस ट्रक को जब्त कर शराब समेत थाना ले आई है। वहां शराब की पेटियों की गिनती की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब की खेप पंजाब से लोड की गई थी और इसे जलपाईगुड़ी पहुंचाना था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में अंतरराज्यीय तस्करी का संकेत मिल रहा है। गिरफ्तार चालक और खलासी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User