सतबरवा : विधायक पुष्पा देवी ने फीता काटकर किया भक्ति जागरण का शुभारंभ

बुधवार रात्रि में सतबरवा प्रखंड के पोंची देवी मंडप के प्रांगण में नवयुवक संघ निराला क्लब द्वारा आयोजित भक्ति जागरण का उद्घाटन पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी आशीष सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में जिला पार्षद सुधा कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष गिरिवर राम,

Oct 10, 2024 - 08:09
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-10-at-12.04.29-PM.jpeg

बुधवार रात्रि में सतबरवा प्रखंड के पोंची देवी मंडप के प्रांगण में नवयुवक संघ निराला क्लब द्वारा आयोजित भक्ति जागरण का उद्घाटन पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी आशीष सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में जिला पार्षद सुधा कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष गिरिवर राम, पंसस अशोक राम, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, विक्रम भुइयां, सत्येंद्र सोनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। पुष्पा देवी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति और संस्कृति के माध्यम से समाज में एकता और सद्भावना स्थापित की जा सकती है। आयोजकों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा की ऐसे कार्यक्रम का आयोजन गर्व की बात है। वहीं जिला पार्षद सुधा कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में उत्साह और उल्लास का संचार होता है। कार्यक्रम में पहुंचे प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को कलाकार उमाशंकर मिश्रा और सोनी संगम ने एक से एक भक्ति गीत गाकर खूब मनोरंजन किया और उन्हें झूमने पर मजबूर किया। मौके पर संत ज्ञान शुक्ला, दीपक चंद्रवंशी, प्रभात उपाध्य, अजीत सोनी, अमित उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, नरेश सोनी, सुजीत सोनी, मुकेश सोनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User