सत्यनारायण दुर्गा मंदिर में अष्टमंगला पूजा में महाप्रसाद खिचड़ी का वितरण

रिपोर्ट : अविनाश कुमार दुर्गा पूजा के समापन पर नगर परिषद फुसरो के करगली बाजार स्थित श्री सत्यनारायण दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टमंगला पूजा का आयोजन धूम धाम से मनाया गया। यहां मुख्य पुजारी संतोष दीक्षित एवं यजमान रितेश तिवारी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन कर आर

Oct 19, 2024 - 10:45
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-19-at-12.58.56-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा के समापन पर नगर परिषद फुसरो के करगली बाजार स्थित श्री सत्यनारायण दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टमंगला पूजा का आयोजन धूम धाम से मनाया गया। यहां मुख्य पुजारी संतोष दीक्षित एवं यजमान रितेश तिवारी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन कर आरती का कार्य संपन्न कराया गया। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने भोग का प्रसाद खिचड़ी ग्रहण किए। दुर्गा पूजा आयोजन समिति के राकेश सिंह, जुगेश तिवारी, राजन साव, उत्तम सिंह ने बताया कि विगत कई दशकों से श्री सत्यनारायण दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजन का भव्य आयोजन किया जाता है एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर अष्टमंगला की पूजा अर्चना के साथ सैकड़ो लोगों के बीच खिचड़ी का भोग का प्रसाद वितरण किया जाता है। जिसमें सैकड़ो लोग श्रद्धा पूर्वक आकर खिचड़ी के प्रसाद ग्रहण करते हैं। बताया कि इस मंदिर का इतिहास कई दशक पुराना है। हमारे पूर्वज द्वारा कई वर्षों से दुर्गा पूजा के बाद शरद पूर्णिमा के दिन अष्टमंगला पूजा किया जाता रहा है और इसमें भक्तों के बीच भोग का महाप्रसाद खिचड़ी का वितरण किया जाता रहा है। इसमें सैकड़ों लोग आकर यहां प्रसाद ग्रहण करते है। कहा कि यहां के लोग और श्रद्धालुओं का सहयोग से नवरात्र के दौरान पुरे उत्साह के साथ भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। मौके पर आयोजन समिति के रविंद्र सिंह, सेल्वन राज, रघुवीर प्रसाद, दीपक दुबे, सुबोध गुप्ता, दीपक साव, विनोद साव, केशव सिंह, अनिल साव, कुल्ला राव, अजीत सिंह, अशोक सिंह, श्रवण अग्रवाल, अजय साव, सहित ' उपस्थित लोगों में सुभाष नगर दुर्गा पूजा समिति के शरण सिंह राणा, फुसरो बाजार दुर्गा पूजा समिति के न कृष्ण कुमार चांडक, मनोज गुप्ता, रवि छाबड़ा, ढोरी स्टाफ क्वार्टर दुर्गा पूजा समिति के गणेश मल्लाह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User