समाजसेवी आफताब अली ने 15वीं बार रक्तदान कर बताया रक्तदान का महत्व

रिपोर्ट : नासिफ खान शहडोल : नगर के जानेमाने समाजसेवी आफताब अली ने 15वीं बार रक्तदान करते हुए कहा कि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है। रक्तदान का कितना महत्व है, इसका अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है। रक्तदान कर हम जहां

Dec 27, 2024 - 14:08
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-27-at-6.57.42-PM.jpeg

रिपोर्ट : नासिफ खान

शहडोल : नगर के जानेमाने समाजसेवी आफताब अली ने 15वीं बार रक्तदान करते हुए कहा कि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है। रक्तदान का कितना महत्व है, इसका अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है। रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार लाभ होते हैं। अतः हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। पीड़ितों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता और रक्तदान कर इस पुण्य कार्य को बखूबी अंजाम दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User