सांसद विजय हांसदा की पत्नी का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, सीएम ने व्यक्त की संवेदना 

साहिबगंज : राजमहल लोकसभा सीट से झामुमाे के सांसद विजय हांसदा की पत्नी का निधन कल रात को हो गया। घटना की जानकारी मिलने के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक होकर दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी के निधन की ख

Aug 24, 2024 - 07:44
Updated: 2 years ago
0 0
MP-Vijay-Hansda-Wife-.webp

साहिबगंज : राजमहल लोकसभा सीट से झामुमाे के सांसद विजय हांसदा की पत्नी का निधन कल रात को हो गया। घटना की जानकारी मिलने के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक होकर दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी के निधन की खबर अत्यंत हृदय विदारक है। झामुमो पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। आगे बताते चलें कि सांसद विजय हांसदा की पत्नी कैथरीन हेम्ब्रम जिनकी उम्र 33 वर्ष था, जो ईलाज के दौरान दिल्ली एम्स में निधन हो गया। सांसद विजय हांसदा की शादी 7 फरवरी 2020 को ईसाई रीति रिवाज से शादी हुई थी।

https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1827031631703523468?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1827031631703523468%7Ctwgr%5Eece10432081a881a40e1a24c7b067fcda0503071%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.etvbharat.com%2Fhi%2Fstate%2Frajmahal-lok-sabha-seat-mp-vijay-hansdas-wife-passes-away-hemant-soren-expresses-condolences-jharkhand-news-jhs24082400878

शादी के बाद सांसद की पत्नी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। लम्बे समय से इलाज चल रहा था। आखिरकार दुख को सहन नहीं कर पायी और परिवार को कल रात छोड़ चल बसी। सांसद की पत्नी की मौत की खबर को सुनने के बाद पुरे साहिबगंज मे झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर है। सुबह से सोशल मीडिया पर सभी शोक प्रकट कर रहे है। सांसद को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी जा रही है विजय हांसदा तीसरी बार राजमहल लोकसभा से सांसद बने थे सांसद विजय हांसदा का साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में उनका पैतृक आवास है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User